जिले के 32,742 के राशन कार्ड रद, गरीबों को मिलेगा फायदा
बहराइच, अप्रैल 4 -- बहराइच,संवाददाता। जिले में राशन योजना का लाभ लेकर गरीबों का निवाला हड़पने वाले 32,742 अपात्र राशनकार्ड धारकों के नाम सूची से हटा दिए गए। जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है। इसमें कार स्वामी, दो हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले किसान, आयकर भरने वाले समेत तमाम अपात्रों के नाम शामिल थे। अब काटे गए राशनकार्ड धारकों की जगह नए पात्रों को जोड़े जाने की कवायद चल रही है। जिले में सात लाख 15,718 राशनकार्ड धारक है। इन्हें सरकार की ओर से कोटे की दुकानों के माध्यम से राशन वितरण किया जा रहा है। आवेदन की प्रक्रिया पारदर्शी होने के बाद भी जिले के करीब 32,742 उपभोक्ता भी राशन कार्ड का लाभ लेते मिले।विभागीय जांच में सामने आया कि इन उपभोक्ताओं की ओर से दो लाख रुपये से अधिक रुपये का लेनदेन हुआ है साथ ही इन उपभोक्ताओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.