मधुबनी, मार्च 13 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षा शुक्रवार को भी जारी है। परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए स्कूलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में समय पर परीक्षा शुरू कराई गई और शिक्षकों को परीक्षा संचालन से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया। शुक्रवार को अधिकांश विद्यालयों में तीसरी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों का मूल्यांकन मौखिक और ग्रेडिंग प्रणाली के आधार पर किया गया। इन कक्षाओं में बच्चों से हिंदी के सरल शब्द पढ़ने, चित्र पहचानने, वर्णमाला बोलने और छोटे-छोटे सवालों के मौखिक जवाब द...