बिहारशरीफ, मई 23 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला के तीन स्कूलों में अब तक स्मार्ट क्लास शुरू नहीं हुआ है। शिक्षा विभाग के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय को इन विद्यालों में स्मार्ट क्लासरूम बनवाने व उसे सही से चलवाने का आदेश दिया है। बिहाशरीफ के सोहसराय सर्वोदय हाई स्कूल, हरनौत के गोनावां उच्च माध्यमिक विद्यालय और इस्लामपुर के मोहनचक उच्च माध्यमिक विद्यालय में अब तक स्मार्ट क्लासरूम में किसी तरह के उपकरण को नहीं लगाया गया है। जबकि, गोनावां और सोहसराय में अब तक स्मार्ट क्लासरूम ही तैयार नहीं हुआ है। इससे बच्चों को स्मार्ट क्लास का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने अविलंब इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम को पूरी तरहसे तैयार करने को कहा है। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...