कुशीनगर, मार्च 2 -- पडरौना, निज संवाददाता। होलिका दहन व होली पर्व को लेकर कुशीनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। एसपी कुशीनगर ने पूरे जिले को छह जोन व 36 सेक्टर में बांट कर मानीटरिंग करने का आदेश दिया है। जिले के 2861 स्थानों पर होलिका जलेगी। उसका सत्यापन कराने के बाद पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके अलावा सभी थाना क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक करके प्रतिदिन पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। जनपद के 2861 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसमें 49 संवेदनशील स्थल के रूप में चयन किया गया है। इसके पूर्व पिछले एक सप्ताह तक पुलिस कर्मियों की टीम ने होलिका दहन स्थल पर पहुंच कर सत्यापन किया है। उसका बाकायदा प्रोफार्मा भरकर एसपी कार्यालय को भेजा है। होली पर पडरौना व हाटा में दो मुख्य जुलूस निकलेगा। होलिका दहन से लेकर होली पर्व तक के तैयारियों को लेकर...