संतकबीरनगर, अप्रैल 26 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने जिले में कीटनाशक खरपतवार नाशक दवाओं के प्रतिष्ठानों की जांच के लिए कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीम गठित की गई। टीमों ने तहसील वार छापेमारी की। 28 दुकानों पर छापेमारी कर कीटनाशी का नौ नमूना सील किया गया। खाद के भी चार और बीज का तीन नमूना सील किया गया है।मेहदावल तहसील में जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. सर्वेश कुमार यादव व उप जिलाधिकारी डा. ब्रजेश कुमार, सदर तहसील में उप जिलाधिकारी एवं अजयदीप, तहसील धनघटा में एसडीएम धनघटा एवं दीपचंद्र भूमि संरक्षण अधिकारी भृगुमणि की टीमें छापेमारी की। यह भी पढ़ें- 32 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित तहसील धनघटा में आठ दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें एक कीटनाशक दवा का नमूना ग्रहण किया गया। तहसील खलीलाबाद म...