भभुआ, मार्च 6 -- डीएम ने 23 आवेदनों पर सुनवाई कर अफसरों को निष्पादन का दिया निर्देश सबसे अधिक पंचायतों में 134 अधिकारियों ने 324 लोगों से किया संवाद (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैमूर जिले के विभिन्न कार्यालयों में शुक्रवार को जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर पंचायतों तक के अधिकारियों ने भाग लेकर आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुन समाधान करने की दिशा में पहल शुरू की। इनमें भूमि विवाद, मापी, परिमार्जन आदि की समस्याएं लेकर लोग पहुंचे थे। जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में विभिन्न विभाग से संबंधित 23 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका नियमानु...