मोतिहारी, अप्रैल 5 -- मोतिहारी /अरेराज, निसं। जिले के चार मॉडल स्कूलों में अप्रैल माह से बच्चों के नामांकन को लेकर तैयारी आरंभ कर दी गई है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक आदर्श विद्यालय का चयन किया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चयनित मॉडल स्कूल का निरीक्षण करने को लेकर प्राप्त निर्देश के आलोक में डीपीओ ने अरेराज अनुमंडल क्षेत्र के मॉडल स्कूलों का स्थल निरीक्षण किया है।स्थलीय निरीक्षण के बाद डीपीओ नित्यम गौरव ने बताया कि चार मॉडल विद्यालयों का निरीक्षण किया गया है।जिले के सभी 27 मॉडल स्कूलों में नए सत्र अप्रैल से एनएसपी उत्तीर्ण बच्चों का नामांकन होना है। शिक्षकों की कमी नहीं रहे इसको लेकर शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। स्थलीय निरीक्षण के क्रम में राजकीय कृत उच्च विद्य...