गोपालगंज, दिसम्बर 31 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। सहकारिता विभाग ने जिले में 25 पैक्सों पर धान क्रय करने पर रोक लगा दी है। इन पैक्सों ने दो माह बीत जाने के बाद भी एक छंटाक धान क्रय नहीं किया है। अब जिले में अब 208 के बजाय केवल 183 पैक्स के माध्यम से ही धान की खरीद की जाएगी। जिला सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जिले के सभी 14 प्रखंडों में कुल 208 पैक्सों को किसानों से धान खरीद की अनुमति दी गई थी। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया नवंबर माह से शुरू हुई है। कई पैक्सों की लापरवाही के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति यह है कि दो माह बीत जाने के बाद भी 25 पैक्सों ने एक छटाक भी धान की खरीद नहीं की। लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर जिला सहकारिता पदाधिकारी ने सख्त कदम उठाते हुए स्...