जिले के 25 ग्राम पंचायतों में बनेंगी अंत्येष्टि स्थल
आजमगढ़, मई 19 -- आजमगढ़, संवाददाता।जिले के 25 ग्राम पंचायतों में अंतिम संस्कार के लिए नदी के किनारे अंत्येष्टि स्थल बनाये जायेंगे। अंत्येष्टि स्थल बनाये जाने के लिए शासन स्तर से 6 करोड़ 3 लाख 75 रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। धनराशि आवंटित होते ही जिला पंचायती राज विभाग के अधिकारी भूमि के चयन की कवायद में जुट गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को लेकर उत्पन्न होने वाली परेशानियों को देखते हुए शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 25 ग्राम पंचायतों में नदियों के किनारे अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही शासन ने अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए 6 करोड़ 3 लाख रुपये की धनराशि भी आवंटित कर दी है। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में 24.12 लाख रुपये की धनराशि खर्च होंगे। शासन से ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.