उरई, सितम्बर 28 -- उरई, संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों के लिए सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर हॉल में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। डीएम ने नव चयनित पंचायत अधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर रवाना किया। सोमवार को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश स्तर पर कुल 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में जनपद के 23 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी समीर ने कल नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उन्हें लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के लिए रवाना किया। यह भी ...