सासाराम, जुलाई 26 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की सभी 229 ग्राम पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों से लेकर पंचायत स्तर के अधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों तथा ग्रामीणों की भागीदारी को लेकर जानकारी दी गई। स्वच्छता के दृष्टिकोण से पौधरोपण भी किया गया। डीएम दीपक कुमार मिश्रा शिवसागर प्रखंड के करूप पंचायत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ विकास कार्यों में उनकी सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...