जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में हुई झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा
कोडरमा, जुलाई 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 शनिवार को कोडरमा जिले के 22 केंद्रों पर तीन पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसे संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। परीक्षा के निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष और उप विकास आयुक्त रवि जैन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेजे कॉलेज, कॉमर्स इंटर कॉलेज, सेक्रेड हार्ट स्कूल तथा सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय समेत कई परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा संपन्न, 1091 परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.