जिले के 22 पंप ड्राई, तेल के लिए भटक रहे ग्राहक
बस्ती, मई 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से ईंधन संकट गहराता जा रहा है। समय से टैंकरों की आपूर्ति नहीं पहुंचने के कारण जनपद के करीब 22 पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। कहीं पेट्रोल का स्टॉक समाप्त है, तो कई पंपों पर डीजल नहीं मिल रहा है। इससे वाहन चालकों के साथ किसानों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोग एक पंप से दूसरे पंप तक ईंधन की तलाश में भटकते नजर आए। कई स्थानों पर पंप संचालकों ने स्टॉक खत्म होने की सूचना बोर्ड लगाकर ग्राहकों को लौटाना शुरू कर दिया है। खेती-किसानी के कार्यों में डीजल की अधिक जरूरत होने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। किसान ट्रैक्टर व सिंचाई पंपों के लिए डीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.