जिले के 22 केन्द्रों पर निपटी शिक्षा अधिकारी परीक्षा में 4114 रहे अनुपस्थित
अयोध्या, अक्टूबर 4 -- अयोध्या, संवाददाता। उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा-2026 रविवार को कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित हुई। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक सेक्टर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त रहे। जनपद के 22 केन्द्रों पर आयोजित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा-2026 में कुल 9232 पंजीकृत अभ्यार्थियों में से 5118 अभ्यार्थी 55.43 उपस्थित रहे जबकि 4114 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में 44.56 प्रतिशत अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कड़ी निगरानी में हुई स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.