पलामू, मार्च 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के 21173 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीका दिया जाएगा। शुरुआत 30 मार्च से किया गया और यह 3 महीने तक जारी रहेगा। पलामू प्रमंडल के आरडीडीएच डॉ अवधेश सिंह ने बताया कि महिलाओं में 99.7 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर एचपीवी इन्फेक्शन के कारण होता है। वर्ष 2024 में पूरे देश में सर्वाइकल कैंसर के 80 हजार से ज्यादा केस चिह्नित किया गया था। 40 हजार से अधिक मरीज की मौत हो गई थी। यह एक खतरनाक बीमारी है। हाल के वर्षों में सर्वाइकल कैंसर के मरीज तेजी से बढ़े है। ससमय टीकाकरण से इससे बचा जा सकता है । पलामू गढ़वा और लातेहार के सभी चिन्हित स्वास्थ्य केंद्रों पर वे समय समय पर विजिट करके एचपीवी वैक्सीनेशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे। डीआरसीएचओ डॉ एस के रवि ने बताया कि 14 वर्ष ...