मधुबनी, जून 25 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के इंटर (11वीं) में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को दाखिला के एक और मौका दिया गया है। इसके लिए 26 को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ओएफएसएस के माध्यम से स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत जिले के 210 से अधिक प्लस टू विद्यालयों एवं इंटर महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर नामांकन कराया जाएगा। जिले में तीसरी चयन सूची जारी होने के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। शिक्षा विभाग के अनुमान के अनुसार करीब आठ से दस हजार विद्यार्थी अब तक किसी विद्यालय या महाविद्यालय में नामांकन नहीं करा सके हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए स्पॉट नामांकन अंतिम अवसर होगा। इसके माध्यम से विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा。 यह ...