जिले के 21 स्कूल बनेंगे मॉडल विद्यालय, 20 से शुरू होगा संचालन
मधुबनी, मई 14 -- खजौली/मधुबनी,हिटी। बिहार शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मधुबनी जिले के 21 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर 20 मई 2026 तक चयनित विद्यालयों में नामांकन, शिक्षक प्रतिनियोजन और संचालन शुरू कराने को कहा है। योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में निजी संस्थानों जैसी शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार की सात निश्चय-3 योजना "उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य" के तहत हर प्रखंड में एक-एक विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाया जा रहा है। चयन के लिए प्रखंड मुख्यालय या निकटवर्ती विद्यालयों को प्राथमिकता दी गई है, जहां छात्रों की पहुंच आसान हो और पर्याप्त भूमि उपलब्ध हो। इन स्कूलों में कक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.