मधुबनी, मई 4 -- मधुबनी, निज संवाददाता । जिले के चयनित सभी 21 मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इस क्रम में डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को पत्र भेजकर साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची पोर्टल पर अपलोड करने का अनुरोध किया है। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा 23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक साक्षात्कार आयोजित किया गया था। इस दौरान विभिन्न विषयों के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों का मूल्यांकन किया गया और प्राप्त अंकों के आधार पर मेधा सूची तैयार की गई है। डीईओ ने बताया कि विभागीय निर्देश के तहत पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से इस मेधा सूची को एनआईसी पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है। इससे अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक और चयन स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.