जिले के 21 फीसदी घर सरकारी मदद से बने
प्रयागराज, जुलाई 29 -- प्रयागराज। जिले में हर पांच में से एक घर सरकारी आवास योजनाओं की मदद से बना है। आवास संबंधी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 18 लाख घरों में से तीन लाख 75 हजार 210 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है। यह जिले के कुल घरों का करीब 21 प्रतिशत है। इन आवासों में वर्तमान में लगभग 18 लाख लोग रह रहे हैं। दरअसल पिछले दिनों जनगणना के तहत जब मकानों का सूचीकरण जारी किया गया तो मालूम चला कि यहां पर 18 लाख घर हैं। अब इन घरों की तुलना प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना से की जाए तो आंकड़े चौंकाने वाले आ रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में सबसे अधिक लाभार्थियों को आवास मिले हैं। इस योजना के माध्यम से दो लाख से अधिक गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराई गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.