बलिया, फरवरी 16 -- बलिया। विपणन विभाग की ओर से जिले के 21 केंद्रों पर सोमवार से धान की खरीद शुरू कर दी गई है। पिछले 10 दिनों से पोर्टल नहीं खुलने से खरीद बंद थी और केंद्र प्रभारी लक्ष्य से अधिक खरीद की बात बताकर किसानों को अपना धान वापस ले जाने के लिए कह रहे थे, जिससे किसान बेहद परेशान थे। किसानों की समस्या को देखते हुए विपण विभाग ने एक बार फिर से खरीद शुरू कराई है। दोपहर बाद इकौनी, हजौली, रसड़ा, नगरा, पंदह, एकइल, अखोप, चिलकहर, चौरा कथरिया, रेवती, सिकंदरपुर, बांसडीह, लालगंज, रतसर, बेल्थरारोड मंडी, हनुमानगंज मंडी, मनियर, दुबहड़, सुखपुरा, माधोपुर चीनी मिल क्रय केंद्र पर धान की खरीद की गई। डिप्टी एआरएमओ अखिलेश सिंह ने बताया कि जिन क्रय केंद्रों पर किसान अपना धान नहीं बेंच पाए हैं, उनके लिए यह व्यवस्था की गई है। किसान केंद्रों पर अपना धान लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.