पीलीभीत, अगस्त 25 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत जिले के 203 जर्जर परिषदीय स्कूलों के भवनों का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कुल 203 परिषदीय विद्यालय जर्जर स्थिति में है, जिसमें विकास क्षेत्र ललौरीखेड़ा में सात, अमरिया में 74, पूरनपुर में 41, मरौरी में 32, बीसलपुर में 12, बरखेड़ा में 19, बिलसण्डा में 17 और पीलीभीत नगर क्षेत्र में एक स्कूल शामिल है। सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि इन जर्जर स्कूलों की ध्वस्तीकरण की तकनीकी स्वीकृति डीएम से मिल चुकी है। जर्जर स्कूलों को ध्वस्तीकरण करने के बाद प्राप्त सामग्री को स्टाक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 604 करोड़ रुपये से संवारी जाएगी 3126 स्कूलों की सूरत इस सामग्री का प्रयोग स्कूल मे...