भागलपुर, मई 31 -- भागलपुर । जिले के सभी 2017 सरकारी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी शुरू हो गई। शनिवार को कक्षा संचालन के बाद स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने छात्रों के बीच ग्रीष्मावकाश की घोषणा की। छुट्टी के बाद अब विद्यालय सोमवार 22 जून को खुलेंगे। विद्यालयों में शनिवार को छात्रों को होमवर्क व प्रोजेक्ट बनाने को दिया गया। वहीं पीटीएम में भाग लेने आए अभिभावकों को गर्मी की छुट्टी के दौरान छात्रों की पढ़ाई पर ध्यान रखने का आग्रह किया गया। इधर, ग्रीष्मावकाश के दौरान अधिकांश शिक्षक देश के विभिन्न पर्यटक स्थल पर भ्रमण की योजना बना रहे हैं। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों के लिए समर कैंप भी आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में गर्मी की हुई छुट्टी यह भी पढ़ें- ग्रीष्मावकाश अवधि में प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम को तत्काल स्थगित कर...