जिले के 200 किसानों का बनेगा डाटाबेस
पूर्णिया, सितम्बर 1 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले के करीब 200 किसानों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इसमें सामान्य, प्रगतिशील और नवाचारी किसानों के साथ कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले किसानों को शामिल किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के.एम. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अटारी पटना कार्यालय से हुई समीक्षात्मक बैठक में बिहार के सभी जिलों के किसानों का डाटाबेस तैयार करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस सूची में एंड्रॉयड मोबाइल रखने वाले किसानों को शामिल किया जाएगा। किसानों के नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार संख्या और उनके कार्यक्षेत्र से संबंधित जानकारी दर्ज की जाएगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जिले के 119 प्राथमिक कृषि साख समिति ई-पैक्स घोषित डाटाबेस में फसल उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.