संतकबीरनगर, मई 31 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में अभी तक 20 प्रतिशत पेट्रोल पंप ड्राई चल रहे हैं। हालांकि पहले से स्थिति काफी सामान्य हुई है। शनिवार को पंपों पर भीड़ कम देखने को मिली। शहर में तो स्थिति बिल्कुल सामान्य रहीं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के पंपों पर भीड़ देखने को मिली। सबसे अधिक भीड़ डीजल को लेकर है। पेट्रोल के लिए अब संकट देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि कई पंपों पर ग्राहकों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। गैलन में तेल न मिलने के कारण तमाम लोग परेशान रहे। सबसे अधिक दिक्कत किसानों को हो रही है.

मेंहदावल: ईंधन संकट से उबरा मेंहदावल, ज्यादातर पंपों पर सप्लाई हुई सुचारु क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी पेट्रोल और डीजल की किल्लत से शनिवार को लोगों को काफी राहत मिली। कस्बे सहित अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सामान्य ह...