नोएडा, जून 5 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा जिले के 20 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 42,048 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा आठ जून से शुरू होकर 10 जून तक चलेगी और इसकी निगरानी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इस बार परीक्षा को लेकर इस बार कई नए सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के खाली कमरों को सील किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती: जिले के पांच केन्द्रों पर 8, 9 व 10 जून को होगी लिखित परीक्षा उन्होंने बताया कि परीक्षा में 1,008 से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी ...