जिले के 20 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा शुरू
बुलंदशहर, मई 21 -- बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जा रही लेखपाल भर्ती परीक्षा गुरुवार को जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर 8,500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया है। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी केंद्रों पर 20 स्टेटिक और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो पल-पल की गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। परीक्षा में दूसरे जिलों के परीक्षार्थियों का सेंटर जिले में डाला गया है, जिससे सुबह से ही केंद्रों पर भारी भीड़ रही। यह भी पढ़ें- जिले में 20 केंद्रों पर लेखपाल परीक्षा आज, 8500 परीक्षार्थी होंगे शामिल सुबह 10 से दोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.