संभल, मार्च 13 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस के मौके पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी के असम के गुवाहाटी में हुए कार्यक्रम का वर्चुअल सजीव प्रसारण दिखाया गया। शुक्रवार को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की गई। जिससे जिले के 2,75,168 के किसानों के खातों में करीब 55.04 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए। इसके अलावा कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से सभी विकासखंडों व ग्राम पंचायत स्तर पर भी दिखाया गया। इसमें करीब 32 हजार से अधिक किसानों, ड्रोन सखी, पशु सखी, बैंक सखी तथा अन्य संबंधित लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.