कटिहार, जुलाई 10 -- कटिहार, वरीय संवाददाता सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 2,63,506 लाभुकों के बैंक खातों में जून 2026 माह की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लाभुकों के खातों में राशि भेजी, जिसका जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी में लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभुक भी शामिल हुए। जिले में कुल 37 करोड़ 87 लाख 36 हजार 700 रुपये की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई। इनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 51,754 लाभुकों को 11 करोड़ 38 लाख 58 हजार 800 रुपये, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,39,003 लाभुकों को 16 करोड़ 18 लाख 68 हजार 900 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 18,415 लाभुकों को 4...