जिले के 2,532 शिक्षकों के कागजात की जांच अब तक पूरी नहीं
भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि निगरानी विभाग के पोर्टल से प्राप्त परिवादों को पूर्णरूपेण निष्पादित किया जाएगा। मामले के निपटारे के बाद इसकी रिपोर्ट को निगरानी पोर्टल पर अपलोड कर इसे क्लोज किया जाएगा। यह निर्देश विभाग के अपर सचिव सह मुख्य निगरानी पदाधिकरी विजय कुमार ने विभागीय समीक्षा के बाद जारी किया है। निगरानी विभाग की ओर से हाईकोर्ट के आदेश पर 2006 से 2015 के बीच नियोजित हुए शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच चल रही है। जांच में अबतक भागलपुर समेत पूरे राज्य में कई फर्जी शिक्षक धराए हैं। भागलपुर जिले में भी 8256 नियोजित शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच चल रही है। इनमें से 2532 शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच अबतक पूरी नहीं हो पाई है। जिला शिक्षा कार्यालय के डीपीओ स्थापना अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.