जिले के 1951 टीबी मरीजों को मिलेगा पोषण सहयोग- पेज-4
औरंगाबाद, अगस्त 14 -- प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत औरंगाबाद जिले के 1951 अधिसूचित टीबी मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराने की पहल शुरू की गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में औरंगाबाद कलेक्ट्रेट स्थित नगर भवन में न्यूट्रीशन किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार की मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अभिलाषा शर्मा ने प्रभारी मंत्री को पौधा भेंट कर स्वागत के साथ किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह एवं कुटुंबा विधायक ललन राम का भी सिविल सर्जन द्वारा पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.