हाजीपुर, जनवरी 27 -- हाजीपुर। निज संवाददाता बैंक कर्मियों ने अपने पांच दिवसीय कार्य योजना लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को जिले के राष्ट्रीयकृत 190 बैंक शाखाओं के बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। इन सभी बैंकों में ताले लटके रहे। काम काज पूरी तरह ठप रहा। लगभग एक सौ करोड़ रुपए का लेन-देन और चेक का समाशोधन नहीं हो सका। बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में बैंक शाखाओं के सामने प्रदर्शन किया। हड़ताली बैंककर्मियों का प्रदर्शन शहर में निकला। बैंक कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन का नेतृत्व मे बिहार प्रोविन्सियल बैंक इम्पाइज एसासिएशन के महासचिव प्रभात कुमार सिंह, उप महासचिव ऋषिकेष कुमार और सचिव अभिमन्यु कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनकारियों की हुई सभा में वक्ताओं ने पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.