गया, जून 8 -- जिले में अग्नि सुरक्षा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अग्निशमन विभाग की जांच में अधिकांश निजी अस्पताल और कई पैथोलॉजी लैब फायर सेफ्टी मानकों का पालन कर रहे हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी ऐसे संस्थानों को नोटिस जारी कर 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि निर्धारित समय के भीतर कमियां दूर नहीं करने वाले संस्थानों को पर सीलिंग की कार्रवाई की प्रक्रिया की जाएगी। सहायक अग्निशमन पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त सूची के आधार पर जिले के 190 निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम का ऑडिट किया गया। जांच में सामने आया कि कुछ बड़े संस्थानों को छोड़कर करीब 70 प्रतिशत अस्पताल अग्नि सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे। कई जगह फायर एक्सटिंग्विशर नहीं मिले, तो ...