जिले के 180 दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राई साइकिल
जौनपुर, जुलाई 17 -- जौनपुर, संवाददाता। दिव्यांग छात्राओं की मुश्किलों को कम करने के लिए एक और कदम बढ़ाया गया है। स्कूल जाने वाली दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राई साइकिल दी जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में 20-20 का वितरण होगा। यानी जिले भर में 180 दिव्यांग छात्राओं को यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता तय की गई है। इसपर करीब एक करोड़ 17 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। मौजूदा सरकार दिव्यांग कल्याण को लेकर काफी संजीदा है। ऐसे में इस पहल से दिव्यांगजन सशक्तीकरण को और मजबूती मिलेगी। 16 वर्ष से अधिक उम्र की छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। विद्यालय में पढ़ने के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं को भी यह सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें आने-जाने में किसी तरह परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबंध में जिला द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.