नवादा, जून 14 -- केन्द्रीय चयन पर्षद की ओर से बिहार पुलिस में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल व चलंत दस्ता सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा 14 व 17 जून को आयोजित की जा रही है। पहले चरण की परीक्षा 14 जून यानि रविवार को होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए नवादा शहर में 18 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले बंद होगा केंद्र का गेटपरीक्षा केन्द्रों के विवरण इन केन्द्रों पर दोनों दिन यानि 14 जून और 17 जून को 9312 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है। पहली पाली में अभ्यर्थियों के लिए रिपोटिंग टाइम सुबह 8 बजे जबकि दूसरी पाली के लिए रिपोटिंग टा...