बस्ती, अप्रैल 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर जिले स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के साथ ही अन्य तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पूरा महकमा सक्रिय नजर आया। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान और एएसपी श्यामकांत की अगुवाई में टीम ने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर इंतजाम का जायजा लिया। इससे पूर्व पुलिस लाइन में परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मियों को उनकी ड्यूटी ब्रीफ की गई। इस दौरान परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की निगरानी, अभ्यर्थियों की सुविधा और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने समेत अन्य बिन्दुओं पर जानकारियां साझा की गई। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच आज से होगी होमगार्ड भर्ती की परीक्षा...