जिले के 17 केंद्रों पर तीसरे दिन भी एईडीओ परीक्षा संपन्न
अररिया, अप्रैल 17 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले के 17 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को तीसरे दिन भी बिहार लोक सेवा आयोग पटना की ओर से आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में कुल 2833 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 3623 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में कुल 2822 परीक्षार्थी द्वारा भाग लियाऔर 3634 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल आयोजन में सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, जोनल दंडाधिकारी सह गश्ती दल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, सहायक परीक्षा संयोजक, नोडल पदाधिकारी, अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.