चंदौली, मई 9 -- चंदौली, संवाददाता । जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और आमजन को परेशानी न हो इसके लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने 17 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। विभिन्न थानों, पुलिस लाइन और प्रकोष्ठों में तैनात उपनिरीक्षकों को एसपी ने इधर से उधर किया है। महिला सहायता प्रकोष्ठ से लेकर यातायात विभाग, पुलिस चौकी और थानों पर भेजा गया है। एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था का सही तरीके से पालन कराने और आमजन की आने वाली शिकायतों का समय पर समाधान और निस्तारण हो इसके लिए उपनिरीक्षकों का फेरबदल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...