बहराइच, जुलाई 24 -- बहराइच,संवाददाता। आगामी 10 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और 14 अगस्त के मॉप-अप राउंड की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में सीडीओ सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जनपद में 17,54,132 बच्चों एवं किशोरों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 4,141 विद्यालयों व 3,484 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा।सीडीओ श्री धनवंता ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से निर्धारित समय में तैयारी पूरी करें। विद्यालय, आंगनबाड़ी व समुदाय स्तर पर शत-प्रतिशत बच्चों तक दवा की पहुंच सुनिश्चित की जाए। व्यापक जनजागरूकता चलाकर अधिक से अधिक बच्चों को दवा दिलाई जाए। कोई भ...