कटिहार, अप्रैल 28 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले की सरकारी शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिले के सभी 16 प्रखंडों में एक-एक मॉडल स्कूल खोलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। इन विद्यालयों में कुल 640 छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। प्रत्येक स्कूल में 40 बच्चों के प्रवेश का लक्ष्य तय किया गया है। इससे ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के मेधावी बच्चों को अपने ही प्रखंड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। सनद रहे कि बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य एजेंडा के अंतर्गत इन मॉडल स्कूलों की स्थापना की जा रही है। यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूलों में शिक्षकों के चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित शिक्षा विभाग के अनुसार विद्यालयों को आधुनिक संसाधनों, स्मार्ट क्लास, बेहतर अनुशासन और प्रशि...