गाज़ियाबाद, दिसम्बर 12 -- गाजियाबाद। परिषदीय स्कूलों के लगभग 15 हजार से अधिक बच्चों को अभी तक यूनिफॉर्म की धनराशि नही मिली है। धनराशि न मिलने से बच्चे सर्दियों में पुराने स्वेटर और जूतों में ही स्कूल आ रहे हैं। इस सत्र में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) पोर्टल पर कुल 87411 बच्चे पंजीकृत हैं जिसमें से अभी तक लगभग 72 हजार बच्चों को ही धनराशि मिली है। कई स्कूलों में बच्चे घर के कपड़ों में ही आते हैं। बच्चों को सत्र खत्म होने तक धनराशि मिलती है जिससे बच्चों को पूरा सत्र या तो बिना यूनिफॉर्म के या पुरानी यूनिफॉर्म में स्कूल आना पड़ता है। बेसिक शिक्षा विभाग में जिला समन्वयक मैनेजमेंट इन्फोर्मेशन रुचि त्यागी ने बताया कि धनराशि के लिए बच्चों के बैच बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि आठ हजार से ज्यादा बच्चों के खाते सीडिड नहीं है जिसकी वजह से उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.