जिले के 1427 पात्र लोगों को मिलेगी सीएम आवास की सौगात
फिरोजाबाद, जून 30 -- शासन ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले को 1427 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया है। डीएम ने विकास खंडवार एवं श्रेणीवार आवास आवंटन किए हैं। सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत शासन द्वारा विभिन्न श्रेणियों के तहत 1427 आवासों का भौतिक लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिनमें 931 आवास सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों के लिए और 496 आवास अनुसूचित जाति के पात्र परिवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं। विकास खंडवार एवं श्रेणीवार आवंटित आवासों के विवरण के तहत विकास खंड एका को सर्वाधिक 275 आवास, जिनमें से 70 अनुसूचित जाति, 205 सामान्य, फिरोजाबाद को 272 आवास, जिनमें से 85 अनुसूचित जाति, 187 सामान्य वर्ग के लिए, हाथवंत को 248 आवास, जिनमें 98 अनुसूचित जाति, 150 सामान्य वर्ग के लिए प्रस्तावित किए गए हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.