नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के 140 स्कूली वाहनों का परमिट और फिटनेस खत्म होने पर परिवहन विभाग ने शुक्रवार को वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया है। इसमें फिटनेस और परमिट के बाद ही वाहनों को सड़क पर उतारने का निर्देश दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि जिले के स्कूलों में लगे वाहनों का परमिट और फिटनेस जांच तत्काल करा लें। जब तक यह प्रक्रिया वाहन मालिक पूरी नहीं करते हैं तब तक गाड़ियों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 47 स्कूली वाहन और 93 ऐसे अनुबंधित गाड़ियां हैं, जिनकी फिटनेस और परमिट खत्म है। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन अधिकारी विशेष अभियान चला रहे हैं और नियम के अनुसार वाहनों के चालान व सीज की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियम के विरुद्ध स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.