नैनीताल, फरवरी 12 -- गरमपानी। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी में गुरुवार को फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के 14 विद्यालयों को फुटबॉल बांटी गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम कैंची धाम मोनिका ने किया। कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, प्रतिस्पर्धा और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सुयालबाड़ी दीपक सुयाल ने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार अपनाने और खेलों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास पर बल दिया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपा जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। अंत में एसडीएम ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.