जिले के 14 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
नोएडा, मार्च 24 -- पुलिस की जांच में सूचना अफवाह निकली कई घंटों तक अफरातफरी का माहौल बना रहानोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। शहर के कई बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। फादर एग्नेल स्कूल, कोठारी इंटरनेशनल स्कूल और रामाज्ञा स्कूल समेत कुल 14 स्कूलों को धमकी भरे संदेश भेजे गए। जांच में यह सूचना अफवाह निकली, लेकिन कई घंटों तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।डीसीपी नोएडा साद मियां खान ने बताया कि मंगलवार सुबह सवा नौ बजे के जिले के कुछ स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम होने की धमकी मिली। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। टीमों ने स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों की गहन जांच की। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। इसके बाद अधिकारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.