नवादा, अगस्त 20 -- जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर अच्छी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की ओर से जिले के 14 चयनित मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जेईई और नीट की मुफ्त तैयारी कराई जाएगी। बोर्ड की इस पहल से जिले के विद्यार्थियों को बिना किसी शुल्क के विशेषज्ञ शिक्षकों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को इसका बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि विभाग की ओर से बुधवार से ही राज्य के सभी मॉडल स्कूलों में जेईई-नीट की तैयारी की घोषणा कर दी है, परन्तु जिले में एक दो दिनों में तैयारी शुरू होने के आसार हैं।

बिहार बोर्ड का निर्णय बिहार बोर्ड ने राज्य के चयनित 155 सरस्वती विद्या निकेतन यानि मॉडल स्...