औरंगाबाद, फरवरी 17 -- 18 मार्च को मतदान, 20 मार्च तक पूरी होगी प्रक्रिया औरंगाबाद / अंबा, हिटी बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने औरंगाबाद जिले के 14 पैक्सों में चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार नवीनगर प्रखंड के खजुरी पांडु, बासडीहा, तोल, नाउर, मूंगिया, महुआव तथा टंडवा पैक्स, मदनपुर प्रखंड के खिरियावा, एरकी कला और मदनपुर पैक्स, ओबरा प्रखंड के खुदवां पैक्स, गोह प्रखंड के फाग पैक्स तथा रफीगंज प्रखंड के भेटनिया और सिहुली पैक्स में चुनाव कराया जाएगा। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सूचना का प्रकाशन 18 फरवरी को किया जाएगा। नामांकन 6 और 7 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 9 और 10 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक की जाएगी। अभ्यर्थिता वापसी और प्रतीक आ...