बेगुसराय, अप्रैल 23 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अब ठोस पहल शुरू हो गई है। आईसीडीएस के तहत कई केंद्रों में शौचालय निर्माण का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों और महिलाओं को बेहतर स्वच्छता सुविधा उपलब्ध कराना है। जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय निर्माण कराया जाएगा। इसमें बछवाड़ा प्रखंड में चार, चेरियाबरियारपुर में नौ, भगवानपुर में 21, मटिहानी में 13, साहेबपुरकमाल में पांच, तेघड़ा में 24, गढ़पुरा में 13, मंसूरचक में छह, डंडारी में पांच, बखरी में पांच, खोदावंदपुर में दो, छौड़ाही में दो, बरौनी में तीन, वीरपुर में एक, बेगूसराय ग्रामीण में दस, नावकोठी में आठ और बलिया प्रखंड में आठ आंगनबाड़ी केंद्र शामिल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.