बहराइच, मार्च 29 -- बहराइच,संवाददाता। जिले में गेहूं खरीद की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक मशीन व पर्याप्त संख्या में बोरे भी पहुंच गए हैं। निर्धारित तिथि 30 मार्च से वैसे खरीद का शुभारंभ सुनिश्चित किया गया है,लेकिन अभी फसल तैयार न होने से खरीद शुरू होने की उम्मीद नहीं है। जिले में गेहूं का रकबा देखते हुए 134 क्रय केंद्रों पर खरीद को शासन ने मंजूरी दी है। इसके लिए एफसीआई, पीसीयू, पीसीएफ, यूपीएसएस के क्रय केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं। क्रय केंद्रों पर कांटे भी लगा दिए गए हैं। इसके अलावा गेहूं खरीद के लिए बोरों के गट्ठर पहुंच गए हैं। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि अभी तक शासन की ओर से जिले में कितना मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जाएगी, इसका लक्ष्य ...