हाजीपुर, जून 6 -- हाजीपुर। निज संवाददाता प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिले के चयनित 133 ग्रामों के समग्र एवं सतत विकास के लिए विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह जानकारी जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने दी है। शनिवार को उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति बहुल ग्रामों में आधारभूत सुविधाओं एवं सामाजिक-आर्थिक विकास के विभिन्न मानकों पर योजनाबद्ध हस्तक्षेप कर उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना है। यह भी पढ़ें- जिले के 133 ग्रामों में विकास प्रोग्राम तैयार करने की प्रक्रिया शुरूयोजना के उद्देश्यों इसके तहत चयनित ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क, आवास, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ ईंधन, कृषि पद्धतियों का ...