रामपुर, फरवरी 5 -- रामपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 10 फरवरी को जिले में 13.96 लाख बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। यह अभियान हर साल की तरह सभी स्कूल, कालेज, शैक्षिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलाया जाएगा। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक से 19 साल आयु वर्ग तक के बच्चों को यह दवा खिलाई जाएगी। अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसको लेकर सीएमओ डा. दीपा सिंह की ओर से समस्त स्टाफ और आशा संगिनी और आशा बहुओं को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जो बच्चे इस दिन दवा सेवन से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 13 फरवरी को माप-अप राउंड के अंतर्गत दवा दी जाएगी। जिले में कुल 1396852 बच्चों को यह दवा खिलाई जाएगी। यह अभियान वर्ष में दो बार, फरवरी और अगस्त म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.